Ekadanta Sankashti Chaturthi 2022: हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, चतुर्थी तिथि विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश को समर्पित होती है। इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन एकदंत संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल एकदंत संकष्टी चतुर्थी 19 मई 2022, दिन गुरुवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने हैं। पूरी श्रद्धा के साथ इनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सारे कष्ट मिट जाते हैं। मान्यता है कि एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन विधि-विधान से पूजा करने के अलावा संकष्टी चतुर्थी से जुड़े कुछ विशेष उपाय कर आप गणपति महाराज को प्रसन्न कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में....