फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakat Chauth Vrat Aarti: "ओम जय श्री चौथ मैया", सकट चौथ पर करें माता की आरती

Tue, 14 Jan 2025 04:34 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ष 2025 में सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं और आरती गाकर भगवान गणेश और सकट माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सकट माता की आरती कुछ इस प्रकार है।
विज्ञापन
सकट चौथ आरती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sakat Chauth Vrat Arti: सकट चौथ के पावन दिन भगवान गणेश, चंद्रदेव और सकट माता की पूजा का विशेष महत्व है। यह व्रत मुख्य रूप से संतान की दीर्घायु, सुखी जीवन और उन्नति के लिए किया जाता है। वर्ष 2025 में सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं और आरती गाकर भगवान गणेश और सकट माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सकट माता की आरती कुछ इस प्रकार है।
विज्ञापन

 

Sakat Chauth Vrat 2025: क्यों रखा जाता है सकट चौथ का व्रत? यहां जानें इसका महत्व

Sakat Chauth 2025: संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सकट पर करें इन मंत्रों का जाप


अब करें सकट चौथ की आरती 

ओम जय श्री चौथ मैया, बोलो जय श्री चौथ मैया
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया
ओम जय श्री चौथ मैया
ऊंचे पर्वत मंदिर, शोभा अति भारी
देखत रूप मनोहर, असुरन भयकारी
ओम जय श्री चौथ मैया
महासिंगार सुहावन, ऊपर छत्र फिरे
सिंह की सवारी सोहे, कर में खड्ग धरे
ओम जय श्री चौथ मैया
बाजत नौबत द्वारे, अरु मृदंग डैरु
चौसठ जोगन नाचत, नृत्य करे भैरू
ओम जय श्री चौथ मैया
बड़े बड़े बलशाली, तेरा ध्यान धरे
ऋषि मुनि नर देवा, चरणो आन पड़े
ओम जय श्री चौथ मैया
चौथ माता की आरती, जो कोई सुहगन गावे
बढ़त सुहाग की लाली, सुख सम्पति पावे
ओम जय श्री चौथ मैया।
 

Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा आज, यहां जानें पूजा विधि, मंत्र, स्नान-दान का महत्व

Sakat Chauth 2025 Niyam: सकट चौथ पर क्या नहीं करना चाहिए, जानें पूजा के नियम

Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा कल, इन जगहों पर जलाएं दीये नहीं होगी धन की कमी

विज्ञापन

सकट चौथ व्रत: पूजा विधि
सकट चौथ के दिन सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को साफ कर, वहां भगवान गणेश और सकट माता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। पूजा में दीपक जलाएं, फूल, तिलकुट, और प्रसाद अर्पित करें। पूजा के दौरान गणेश जी की आरती करें, फिर सकट माता की आरती गाएं।
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें