सकट चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि
- संकष्टी चतुर्थी के दिन सायं काल चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।
- संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने वाले जल में शहद, रोली, चंदन और रोली मिश्रित दूध मिलाएं।
- इसके उपरांत चंद्रमा को अर्घ्य दें।
- अर्घ्य देने के दौरान ॐ चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें।
- भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए गजाननं भूत गणादि सेवितं,कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥ मंत्र का जाप करें।