आज रुक्मिणी अष्टमी के दिन करें ये उपाय, धन संबंधी समस्याएं होंगी दूर
- फोटो : iStock
Rukmini Ashtami 2022 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। देवी रुक्मिणी मां लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं। इस साल रुक्मिणी अष्टमी का व्रत आज यानी 16 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को रखा जा रहा है। आज शुक्रवार का दिन होने से रुक्मिणी अष्टमी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में आज रुक्मिणी अष्टमी के दिन व्रत रख कर पूजा करने से देवी रुक्मिणी के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा आज के दिन कुछ उपाय करने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
रुक्मिणी अष्टमी के उपाय
- रुक्मिणी अष्टमी के दिन व्रत करें और किसी गरीब कन्या को घर बुलाकर अपने हाथ से सम्मान के साथ भोजन कराएं। उन्हें वस्त्र, दक्षिणा आदि देकर पैर छूकर विदा करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सौभाग्य का वरदान देती हैं।
- रुक्मिणी अष्टमी के दिन किसी सुहागिन महिला को मिठाई, वस्त्र, सुहाग सामग्री का दान दें। महिलाओं को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
- आज रुक्मिणी अष्टमी के दिन व्रत करें। फिर शाम के समय पान के पत्ते पर कपूर और लौंग जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें। उन्हें पुष्पमाला, कमलपुष्प, धूप, दीपक आदि समर्पित करें। आरती के बाद उन्हें खीर, नारियल और बताशा प्रसादस्वरूप अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साल भर मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर के सब भंडार भरे रहते हैं।
- रुक्मिणी अष्टमी के दिन के दिन कनकधारा स्रोत और श्रीसूक्त का पाठ जरूर करें। आप चाहें तो इस पाठ को नियमित रूप से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके और आपके परिवार के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है।