मोक्षदा एकादशी व्रत 8 दिसंबर 2019 को है। सनातन संस्कृति में इस एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। शास्त्रों में इसे मोक्षदायिनी एकादशी कहा गया हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोक्षदा एकादशी व्रत को करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदायिनी तिथि पड़ती है।