फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक बात ने ले ली रावण की जान

Tue, 15 Oct 2013 09:01 AM IST
टीम डिजीटल
विज्ञापन
विज्ञापन
आज दशहरा है, आज के दिन रावण का पुतला जलाकर उत्सव मनाया जाता है। माना जाता है कि आज के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। रामलीला में आपने पढ़ा मेघनाद कैसे मरा आज पढ़ेंगे रावण का वध करने में राम कैसे सफल हुए।
विज्ञापन


मेघनाद के मारे जाने पर रावण स्वयं युद्ध करने रणक्षेत्र में आया। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होने लगा। भगवान राम रावण के सिर काट देते लेकिन तुरंत ही रावण के धड़ पर नया सिर आ जाता। राम इस माया को देखकर हैरान थे।

रावण के वध का कोई उपाय न देखकर भगवान राम चिंता में पड़ गए। इस बीच रावण का छोटा भाई विभिषण आकर भगवान राम से कहने लगा कि हे रघुनंदन रावण महायोगी है। इसने अपने योग बल से प्राण को नाभि में स्थिर कर रखा है।
विज्ञापन


आप अपने दिव्य बाण रावण की नाभि में मारिए। इससे आप रावण का वध करने में सफल होंगे। भगवान राम इस रहस्य को जानकर उत्साहित हो गए और नाभि की ओर निशाना साध कर बाण चला दिया। रावण तड़पकर भूमि पर गिर पड़ा, इस तरह भगवान राम रावण का वध करने में सफल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें