Ramadan 2022 Sehri And Iftar Time Table 30 April 2022: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। 30 अप्रैल, शनिवार को रमजान का 28वां दिन है। रमजान के महीने में रोजे (व्रत) रखने, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना शामिल है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान के दौरान रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। इस पूरे महीने में मुस्लिम संप्रदाय से जुड़े लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में वे खुदा को खुश करने और उनकी कृपादृष्टि पाने के लिए नमाज़, रोजा के साथ, कुरान का पाठ और दान धर्म करते हैं।
| तारीख | सहरी का समय | इफ्तार का समय |
| 30 अप्रैल 2022 | 04:16 AM | 18:58 PM |
सहरी: इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान माह में सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी नाम से जाना जाता है। सहरी करने का समय पहले से ही निर्धारित कर दिया जाता है। सहरी करने को सुन्नत कहा जाता है।