श्रावण पूर्णिमा पर भाई-बहन के स्नेह, प्यार और समर्पण का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है, यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ और धार्मिक कार्य करना वर्जित होता है। ग्रहण के दौरान दान करना बहुत ही शुभ और पुण्मकारी माना जाता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय क्या दान करना चाहिए।
रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, सुबह 6 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण लगने का समय
साल 2026 का यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर करीब 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा।
रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का असर
28 अगस्त को लगने वाला साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं, जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसके कारण राखी बांधने पर किसी भी तरह की बंदिशें नहीं रहेंगी और पूरा दिन राखी बांधी जाती है।
चंद्र ग्रहण पर इन चीजों का करें दान
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसे में इस दिन सफेद चीजों का दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन चीनी, चावल, दही, दूध और सफेद मिठाई का दान करना शुभ माना जाता है।
- चंद्र ग्रहण पर अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों और जरूरतमंदों को धन का दान करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दिन जल का दान करना पुण्य के फलों में वृद्धि माना जाता है। इस दिन दान करने से कार्यों में सफलता मिलती है।
- चंद्र ग्रहण के के दिन वस्त्रों का दान करना बहुत ही फलदायी और शुभ माना जाता है इससे भाग्य का भरपूर साथ मिलता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।