फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी व्रत 2026: 22 अक्तूबर को पापांकुशा एकादशी, इस दिन जरूर करे इन चीजों का दान, बढ़ता है सौभाग्य

Wed, 21 Oct 2026 01:56 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

पापांकुशा एकादशी इस बार गुरुवार, 22 अक्तूबर को है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा और दान करने का विशेष महत्व होता है। पापांकुशा एकादशी पर तिल और अन्न का दान करने से सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। 
 
विज्ञापन
कब है पापांकुशा एकादशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाता है। पुराणों में इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष के द्वार खुलते हैं। पापांकुशा एकादशी पर पूरे दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा होती है। पापांकुशा एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस श्रद्धा पूर्वक व्रत रखने, पूजा और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पापाकुंशा एकादशी पर दान करने और भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष अवसर होता है। आइए जानते हैं पापांकुशा एकादशी पर किन-किन चीजों का दान करना शुभ और लाभकारी होता है। 
विज्ञापन


पापांकुशा एकादशी पर तिल का दान
हिंदू धर्म में तिल का विशेष महत्व होता है। पूजा में तिल के प्रयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। एकादशी पर तिल के दान का विशेष महत्व होता है। ऐसे में पापांकुशा एकादशी पर तिल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसे में इस दिन व्रत रखते हुए और भगवान विष्णु की पूजा के बाद जरूरमंदों को तिल का दिन करें। ऐसी मान्यता है कि तिल का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति और कार्यो में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। एकादशी पर तिल का दान करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। 

अनाज का दान
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। जिसमें अन्न दान को महादान माना जाता है। ऐसे में पापाकुंशा एकादशी का व्रत रखने और जरूरतमंद को अन्न का दान करना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। एकादशी पर सात तरह के दान करने का विशेष महत्व होता है। वहीं इस दिन गरीबों और असहाय व्यक्ति को भोजन करना और वस्त्र का दान करना भी बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कभी भी अन्न का भंडार खाली नहीं रहता है। 
विज्ञापन


छाता का दान
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि पर छाया दान का विशेष महत्व होता है। एकादशी पर छाते का दान करना बहुत ही शुभ फलदायी और लाभकारी माना जाता है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। 

जल का दान 
एकादशी पर जल का दान करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसे में पापाकुंशा एकादशी पर जल से भरा पात्र दान करना चाहिए। इसके अलावा पशु-पक्षियों के लिए अन्न और जल का व्यवस्था करना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 

स्वर्ण और भूमि दान 
पापांकुशा एकादशी पर स्वर्ण और भूमि दान करना भी बहुत ही शुभ होता है। पुराणों में इस दान को बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है। 
 

पापांकुशा एकादशी 2026: राशि के अनुसार भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, सुख-समृद्धि के खुलेंगे द्वार
विज्ञापन


पापांकुशा एकादशी व्रत कथा: इस कथा के पाठ से मिलती है पापों से मुक्ति, जानें पूरी कहानी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें