फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2022: कब है नाग पंचमी, जानिए महत्व और इस दिन क्या करें और क्या न करें ?

Thu, 21 Jul 2022 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2 अगस्त 2022 को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है इस दिन नाग देवत की पूजा करने पर घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। नाग पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें।
विज्ञापन
nag panchami 2022: जिनकी कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उन्हें इस दिन पूजा करने से इस दोष से छुटकारा मिल जाती है। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nag Panchami 2022 Date And Importance: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव की पूजा-पाठ और आराधना के लिए सबसे शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसी सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व आता है। इसमें नाग देवता की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। नाग देवता भगवान शिव के गले की शोभा को बढ़ाते हैं। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है इस दिन नाग देवत की पूजा करने पर घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। इस बार नाग पंचमी का त्योहार 02 अगस्त को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं नाग पंचमी के त्योहार का महत्व और इस दिन क्या करें और क्या न करें।

विज्ञापन


नाग पंचमी का महत्व
नाग पंचमी का त्योहार सावन के महीने का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना होती है। शुक्ल पंचमी तिथि पर नागदेवता की पूजा करने के बाद उन्हे भोग में दूध अर्पित किया जाता है। सुख,समृद्धि और सपन्नता के लिए नाग देवता की पूजा नाग पंचमी के दिन अवश्य की जानी चाहिए। ऐसी मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है वे लोग नाग पंचमी पर नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा आराधना जरूर करें।

नाग पंचमी के दिन करें ये काम
-नाग पंचमी के दिन व्रत रखते हुए भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की भी पूजा करनी चाहिए। नाग पंचमी के दिन व्रत रखने से सांपों का डर मन से समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा में फल,फूल, मिठाई और दूध अवश्य ही अर्पित करना चाहिए।
- जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष या फिर राहु-केतु से संबंधित कोई दोष हो तो नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए।
- नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से नाग देवता को दूध और जल चढ़ाना चाहिए।

नाग पंचमी के दिन ना करें ये काम
- नाग पंचमी के दिन खेत-खलियान पर कामन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन पेड़ पौधों की कटाई भी नहीं करनी चाहिए।
- नाग पंचमी के दिन सांप को परेशान नहीं करना चाहिए और अगर इस दिन घर सांप दिखाई पड़ जाए तो उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ देना चाहिए।
- नाग पंचमी के दिन सूई धागे का उपयोग न करें।
- नाग पंचमी के दिन भूलकर भी नुकीली या धारदार वस्तुओं का उपयोग भी न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें