हनुमानजी की कृपा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष फलदायी होता है।
- फोटो : अमर उजाला
हनुमानजी कलयुग के जाग्रत और साक्षात देवता हैं। हनुमानजी को संकटमोचक माना गया है, जो भक्तों के कष्ट को फौरन ही दूर कर देते हैं। बजरंगबली पराक्रम और सेवाभाव के आदर्श के रूप में पूजे जाने वाले देवता हैं। हनुमानजी सभी देवताओं में ऐसे देवता हैं जो हमेशा हर समय किसी न किसी रूप में साक्षात प्रगट रहते हैं। हनुमानजी की कृपा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष फलदायी होता है। मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन मंदिर जाकर हनुमानजी की मूर्ति के दर्शन करता है उसी हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। आइए जानते हैं मनोकानाओं के लिए हनुमानजी की कैसी मूर्ति या तस्वीर के दर्शन करना चाहिए।
-नौकरी पाने के लिए या फिर नौकरी में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमानजी की रोजाना ऐसी तस्वीर की पूजा करनी चाहिए जिसमें उनका स्वरूप सफेद रंग को हो। ऐसा करने से हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है।
- अगर आपका मन बेचैन रहता है और किसी काम को करने में न लगे तो मन को शांत करने और एकाग्रता पाने के लिए हनुमानजी की ऐसी मूर्ति की पूजा- आराधना करनी चाहिए जिसमें वह भगवान राम की भक्ति में लीन हों।
-सेवा या समर्पण के लिए हनुमानजी की ऐसी मूर्ति की आराधना करनी चाहिए जिसमें हनुमानजी भगवान राम की सेवा मेंलीन होते हुए दिखाई देते हों।
- साहस और पराक्रम पाने के लिए हनुमानजी के पराक्रम को प्रगट करने वाली मूर्ति की पूजा करनी चाहिए।
हनुमानजी की पूजा-आराधना के लाभ
शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमानजी आज भी पृथ्वी पर वास करते हैं। इन्हें चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त है। राम भक्त हनुमानजी सूर्यपुत्र और भगवान शिव के अंशावतार है। जो भी इनकी प्रतिदिन पूजा-आराधना करता है उनको जीवन में संकटों से मुक्ति और सुख शान्ति की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि जैसे ग्रह अशुभ प्रभाव डालते हैं, विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करते हैं तो शनि देव से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इनकी आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा, भूत-प्रेत बाधा, मरण आदि से पूर्णतः मुक्ति मिल जाती है।