फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप हैं तैयार, नवरात्र के मौके पर दर्शन देंगे बाबा केदारनाथ

Thu, 03 Oct 2013 02:02 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड के केदार क्षेत्र में बसा है जिसे बाबा केदारनाथ के नाम से जाना जाता है। यूं तो हर साल अक्षय तृतीया से दीपावली तक केदारनाथ के दर्शन होते थे लेकिन इस साल केदारनाथ ऐसे रूठे कि हजारों लोग काल के गाल में समा गए। 16 जून से लगभग चार महीने तक शवों के बीच में बाबा केदारनाथ मौन भाव से बैठे रहे।
विज्ञापन


लेकिन भक्तों ने चार महीने की कठिन परिश्रम के बाद शिव को मना लिया और 11 सितंबर से केदारनाथ की पूजा एक बार फिर शुरू हुई। लेकिन अभी भी भक्तों के लिए पूरी तरह से केदारनाथ का कपाट नहीं खुला है। केवल मंदिर के पुजारी और सेवक गण ही केदारनाथ के दर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

लेकिन अब लगता है कि बाबा केदारनाथ पूरी तरह मान गए हैं और सर्वसाधारण भक्तों को केदारनाथ के दर्शन हो पाएंगे। उत्तराखंड सरकार ने 5 तारीख यानी नवरात्र के पहले दिन जिसे कलश स्थापना दिवस भी कहते हैं इसी दिन से सभी भक्तों के लिए केदारनाथ के द्वार खोलने का फैसला किया है। यानी इस साल नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आएंगी और दूसरी ओर प्रलयंकारी भगवान केदारनाथ भक्तों के दर्शन देंगे।
विज्ञापन


लेकिन भक्तों के लिए कठिनाई की बात यह है कि उत्तराखंड की सरकार ने भले ही केदारनाथ का द्वार सभी के लिए खोल दिया है लेकिन मार्ग की बाधाएं भक्तों को डराएंगी क्योंकि 16 जून को उत्तराखंड में आई तबाही के बाद से अभी तक सड़कें ठीक नहीं हो पाई हैं।

कई जगहों पर टूटी हुई चट्टानों पर जान जोखिम में डालकर लोग रास्ता पार कर रहे हैं। पहाड़ों पर मौसम भी तेजी से बदल रहा है। केदार घाटी में वर्षा और तापमान गिरने से बर्फ भी जमने लगा है, तो क्या ऐसी स्थिति में भक्त केदारनाथ के दर्शन का जोखिम उठा पाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें