फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा के बाद मिट्टी के करवा का क्या करें?

Sat, 19 Oct 2024 07:27 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karwa chauth 2024 - फोटो : adobe stock
Karwa Chauth 2024: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं। इस खास तिथि पर महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं। 

करवा चौथ की पूजा में विभिन्न तरह की सामग्री का उपयोग होता है, लेकिन इसमें मिट्टी के करवा का बहुत महत्व होता है। इस दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए मिट्टी के करवे का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कई लोगों को पता नहीं होता कि पूजा के बाद इस करवा का क्या करना चाहिए। कई महिलाएं जानकारी के अभाव में पूजा खत्म होने के बाद करवा को फेंक देती है, लेकिन यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूजा के बाद इस करवा का क्या करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Karwa Chauth 2024 - फोटो : Freepik
पूजा के बाद करवा का क्या करें?
कई महिलाओं के इस बात की जानकारी नहीं होती है कि पूजा के बाद आखिर इस मिट्टी के करवा का क्या करना चाहिए। कई बार लोग पूजा के बाद करवा को यूं ही कहीं रख देते हैं या फिर उसे फेक देते हैं, लेकिन यह बहुत ही अशुभ होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Karwa Chauth - फोटो : freepik
करवा को फेंकना गौरी माता का अपमान करने के बराबर होता है, क्योंकि मिट्टी के बने इस करवा में माता गौरी का वास होता है। यही वजह है कि कभी भी करवा को पूजा के बाद फेंकना नहीं चाहिए। 

4 of 5
Karwa Chauth - फोटो : freepik
मिट्टी का करवा पूजा में इस्तेमाल करने के बाद इसे अगले साल के लिए भी रख सकते हैं। इसके लिए पहले करवा को धो लें और फिर सुखा लें। इसके बाद इसे लाल कपड़े से लपेटकर रख लें। आप इसे अगले साल करवा चौथ पर फिर से चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karwa Chauth - फोटो : freepik
पूजा के बाद मिट्टी के करवा को नदी में भी प्रवाहित किया जा सकता है या फिर आप इसे किसी पेड़ के नीचे भी रख सकते हैं। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पेड़ के पास गंदगी न हो।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें