फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अक्तूबर से करें 4 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, 8505 रुपये में रहना-खाना और घूमना

Fri, 29 Sep 2017 09:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दर्शन टूर पैकेज का मूल्य 8,505 रुपये
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की तरफ से 22 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक भारत दर्शन चार ज्योतिर्लिंग ट्रेन यात्रा शुरू करेगा। इसका दर्शन टूर पैकेज का मूल्य 8,505 रुपये है। इसमें महाकालेश्वर, ओंकोरेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इस ट्रेन में बैठने की सुविधा कानपुर के अलावा बनारस, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, आगरा, ग्वालियर और झांसी से मिलेगी। नौ दिनों और आठ रातों के इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय यात्रा बसों से और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में बुकिंग होने के साथ साथ आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर के यात्री मोबाइल नंबर 9794844569 से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें