फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सितंबर से शुरू होगी नवरात्रि, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

Mon, 11 Sep 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
navratri 2017
विज्ञापन
21 सितंबर से इस बार नवरात्रि पर्व की शुरुआत होने जा रही है। आश्विन माह में पड़ने वाले इस नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस बार नवरात्रि का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 3 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। नवरात्रि के दौरान माता के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि  के पहले दिन घटस्थापना की जाती है इसके बाद लगातार नौ दिनों तक माता की भक्ति में पूजा और उपवास आदि किया जाता है और अष्टमी और नवमी में कन्या पूजा की जाती है।
विज्ञापन


वैसे तो एक साल में कुल मिलाकर चार नवरात्रि आते है जो चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ महीनें में पड़ता है। 21 सितंबर से सुबह मां के शैलपुत्री के रूप का पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना की जाती है साथ ही कलश में स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है जो कि काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा कलश में मौली बांध कर उसमें अक्षत का डालकर जल से उसको भर देते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- नवरात्रि से पहले करें ये तैयारियां, माता दुर्गा पूरी करेंगी आपकी हर मनोकामना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें