फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून माह में सबसे बड़े ग्रह के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेंगे मिले-जुले परिणाम

Mon, 01 Jun 2020 07:43 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मंगलवार, 30 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि धनु में गोचर करेंगे और 20 नवंबर 2020 तक इसी राशि में रहेंगे। गुरु के धनु राशि में प्रवेश से कुछ राशियों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। आइए आज जानते हैं गुरु के धनु राशि में प्रवेश से किन राशियों को मिलेंगे मिले-जुले परिणाम....
विज्ञापन

2 of 7
Jupiter Transit 2020 - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
  • गुरु आपके अष्टम भाव में स्थित होंगे।
  • गुरु के प्रभाव से आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती है।
  • ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Jupiter Transit 2020 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • गुरु का गोचर आपके विवाह भाव में होगा।
  • यह गोचर आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लाएगा।
  • व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

4 of 7
Jupiter Transit 2020
कर्क राशि
  • गुरु का गोचर आपके छठे घर में भाव में होगा। 
  • अपनी सेहत का ख्याल रखें। खासकर पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
  • अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं।
  • कंपटीशन आदि में लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 7
Jupiter Transit 2020 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
  • गुरु आपके संतान भाव में स्थित होंगे।
  • संतान को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
  • प्रेम जीवन में भी रोमांस बढ़ेगा।
  • संतान की चाह रख रहे दंपतियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
  •  शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है।
  • अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Jupiter Transit 2020
तुला राशि
  • गुरु का गोचर आपके तृतीय भाव में होगा।
  • अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
  • आपका साहस बढ़ेगा।
  • भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है।
  • आपके सुखों में वृद्धि होने की संभावना है।
अगली स्लाइड में जानिए गुरु के राशि परिवर्तन से किस राशि को सावधान रहने की आवश्यकता है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jupiter Transit 2020 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • गुरु आपके बारहवें भाव में होगा।
  • इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि होगी।
  • आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा।
  • आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें