31 मई, रविवार को शुक्र अस्त हो गए हैं। शुक्र को कला, प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक, वाहन समेत अन्य भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र कन्या राशि में नीच का और मीन राशि में उच्च का होता है।
शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति जीवन में सुख और शांति का अनुभव करता है और सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद प्राप्त होता है। वहीं शुक्र के कमजोर पर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्याएं आती हैं और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां होने लगती हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र के अस्त होने से कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए आज जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनको शुक्र के अस्त होने से सावधान रहने की आवश्यकता है....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शुक्र अस्त 2020
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना शुभ नहीं कहा जा सकता है।
आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस समय सोच समझकर ही धन का खर्च करें। जरूरत से अधिक धन खर्च करने से नुकसान हो सकता है।
लेन-देन और निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है।
अगर निवेश करना चाहते हैं तो अच्छे से सोच-विचार करने के बाद ही निवेश करें।
मान-सम्मान का ध्यान रखें।
विज्ञापन
3 of 5
शुक्र अस्त 2020
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को शुक्र के अस्त होने से शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे।
नौकरी और व्यापार में ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रेम संबंधो में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस समय अधिक मेहनत करेंं।
किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
4 of 5
शुक्र अस्त 2020
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना शुभ नहीं कहा जा सकता है।
नौकरी में ट्रासंफर होने के योग हैं, जिस वजह से आप परेशान हो सकते हैं।