फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ऐसे मंत्र और पूजा जो आपके जीवन को बनाते हैं सुखमय

Mon, 08 Jun 2020 02:37 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
नियमित पूजा और मंत्रों के जप से व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
सनातन धर्म में भगवान की पूजा और मंत्रोच्चार का विशेष महत्व होता है। नियमित पूजा और मंत्रों के जप से व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दैनिक पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों और अध्यात्म में मंत्रों का उच्चारण का विशेष महत्व माना जाता है। आज हम आपको 8 ऐसे मंत्र और पूजा बता रहे हैं जो विशेष लाभकारी माने गए हैं।

भगवान शिव से जुड़ी हर एक चीज सिखाती है जीवन जीने का सही तरीका
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
shanidev
शनि दर्शन और पूजा
शनि दोषों से मुक्ति के लिए और जीवन की हर परेशानी को दूर करने के लिए शनि मंत्रों और पूजा विशेष फलदायी होता है। 

रोजाना शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होने के साथ सेहत में भी होता है फायदा
विज्ञापन

3 of 9
गणेश मंत्र
भगवान गणेश को विध्नहर्ता माना गया है। बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा किसी भी शुभ कार्य में सबसे पहले की जाती है। भगवान गणेश के मंत्र ॐ गं गणपतये नम: के प्रतिदिन जाप करने से आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

4 of 9
पार्थिव शिवलिंग पूजा
पार्थिव शिवलिंग की पूजा बीमारियों और ग्रह दोष से पैदा हुए दुर्भाग्य और अवसाद को दूर करने के लिए विशेष लाभकारी मानी जाती है। पार्थिव शिवलिंग की पूजा मिट्टी से बने कच्चे शिवलिंग से किसी पवित्र नदी के तट पर 108 पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करने सभी परेशानियों को अंत हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 9
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media
लक्ष्मी मंत्र
शास्त्रों में बताया गया है कि प्रतिदिन जो ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करता है उसकी आर्थिक समस्या और वैवाहिक दोष संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है।
विज्ञापन

6 of 9
रुद्राभिषेक पूजा
भगवान शिव को प्रसन्न करने, उनकी कृपा पाने और जीवन की हर बाधा और परेशानियों से मुक्ति के लिए रुद्राभिषेक पूजा बहुत उपयोगी होता है। रुद्राभिषेक पूजा में भगवान शिव की प्रिय चीजों से उनका अभिषेक करते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र
महामृत्युंजय मंत्र
“ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बजकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धबनान् मृत्योुर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!”महामृत्युंजय मंत्र को बहुत ही प्रभावी और शक्तिशाली माना गया है। इस मंत्र के जाप से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। इस मंत्र के विधिवत जप और अनुष्ठान से मौत के मुंह में जाने वाला व्यक्ति सकुशल वापस आ जाता है। इस मंत्र के जाप से परिवार को सुरक्षा कवच प्रदान होता है। पूर्व जन्म के पापों के नाश के लिए यह मंत्र बहुत ही उपयोगी होता है।

8 of 9
कालसर्प दोष निवारण पूजा
कालसर्प दोष से पीड़ित होने पर व्यक्ति का दुर्भाग्य पीछा करने लगता है। उसे मृत्यु का भय सताने लगता है। कुंडली में कालसर्प दोष होने पर उसका भाग्य कमजोर होने लगता है। इस दोष से मुक्ति के लिए कालसर्प दोष निवारण पूजा करवाना चाहिए। जब 9 ग्रहों में सात ग्रह राहु और केतु के बीच आता है तो कुंडली में कार्लसर्प दोष पैदा होता है।
विज्ञापन

9 of 9
हनुमान जी
हनुमान पूजा
कलयुग में यह एक मात्र जीवित देवता है जो इस समय पृथ्वी पर हैं। हनुमानजी भगवान शिव के अवतार और भगवान राम के परम भक्त है। कष्टों से मुक्ति के लिए हनुमान जी की उपासना बहुत ही उपयोगी मानी जाती है। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का नियमित पाठ करने से धन, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें