फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Havan Kund: कई तरह के होते हैं हवन कुंड, जानिए हवन करने के फायदे

Thu, 10 Nov 2022 10:32 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शास्त्रों में कहा गया है कि हवन करने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और आस-पास से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं समाप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन
Havan Kund: हवन-पूजन करने से ब्रह्माण्ड में स्थित सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवाह बढ़ जाता है,आसुरी शक्तियां दूर होती हैं। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Havan Kund: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि पूजा-पाठ और हवन करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि हवन करने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और आस-पास से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं समाप्त हो जाती हैं। सनातन धर्म में हमेशा से हवन और यज्ञ करने की प्रथा आदिकाल से चली आ रही है। हवन से मन और वातावरण में अच्छी ऊर्जाएं प्रवेश करने लगती हैं। हवन में कई तरह की जड़ी-बूटियां मिली हुई होती हैं जिसे अग्नि में जलाने से वातावरण में मौजूद विषाणु नष्ट हो जाते हैं। हवन सामग्री,शुद्ध घी,पवित्र वृक्षों की लकड़ियां औप कपूर आदि के जलने से उत्पन्न अग्नि और धुएं से वातावरण शुद्ध तो होता है और नकारात्मक शक्तियां भी दूर भागती हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में कई तरह के यज्ञ और हवन कुंड के बारे में विस्तार से बताया गया है । आइइ जानते हैं कितने प्रकार के होते हैं हवन कुंड और इसके फायदे...
विज्ञापन


हवन कुंड के प्रकार और लाभ
यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बैठे ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहे हों तो विधि-विधान पूर्वक हवन करते रहने से जल्दी ही ग्रहों के शुभ प्रभाव मिलने लगते हैं। 

योनी कुंड 
शास्त्रों में योनी हवन कुंड का विशेष महत्व होता है। इस आकार पाने के पत्ते जैसा होता है। इस हवन कुंड का एक सिरा अर्द्धचन्द्राकार जबकि दूसरा त्रिकोणाकार रूप में होता है। इस तरह के हवन कुंड में यज्ञ और हवन करने से सुंदर,सेहतमंद और तेजस्वी संतान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


अर्द्धचन्द्राकार कुंड
इस तरह का हवन कुंड आधे चांद के आकार का होता है। इस तरह के हवन कुंड में हवन करने पर पारिवारिक जीवन में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से व्यक्ति को छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
 
त्रिकोण कुंड
यह हवन कुंड त्रिकोण के आकार का होता है। इसमें हवन करने पर शत्रुओं का नाश होता है और उन पर सदैव विजय की प्राप्ति होती है। इस तरह के हवन कुंड में यज्ञ करने पर भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।

गोलाकार कुंड
इस तरह का हवन कुंड गोल आकार का होता है। जन कल्याण के लिए इस तरह के कुंड में हवन किया जाता है। ऋषि-मुनि संसार के कल्याण के लिए इस तरह के हवन कुंड का प्रयोग किया करते थे।

समअष्टास्त्र कुंड
अगर किसी व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी है तो उससे छुटकारा पाने के लिए इस तरह कुंड में हवन किया जाता है। इसमें हवन करने पर व्यक्ति को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है और निरोगी काया की प्राप्ति होती है।

समषडस्त्र कुंड
इस तरह के कुंड में 6 कोने होते हैं। इसमें तब हवन किया जाता है जब समाज में प्रेम और सद्भावना पैदा करनी हो। 

चतुष्कोण अस्त्र कुंड
इसमें चार कोण होते हैं। इसमें हवन करने से जीवन में हो रही उथल-पुथल को रोका जाता है और शांति की प्राप्ति की जाती है।

अति पदम कुण्ड
इस तरह के कुंड का आकार कमल के फूल जैसा होता है। यह ऐसा हवन कुंड होता है जिसे 18 भागों में बांटा जाता है। इस कुंड में हवन करने पर शत्रुओं का नाश होता है। 
विज्ञापन


Hanuman Chalisa : चमत्कारी है हनुमान चालीसा का पाठ करना, मिलता है भय से मुक्ति और पूरी होती है मनोकामनाएं,पढ़िए संपूर्ण हनुमान चालीसा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें