हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व होता है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार होली के दिन कुछ उपाय किए जाते हैं जिसको करने पर घर पर हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी चीजें हैं।