आज सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह की जयंती है। वे सिख धर्म के अंतिम गुरु थे। सिख धर्म में गुरु गोविंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु के रूप में स्थापित किया किया। वे सिख धर्म के 9वें गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे। शौर्य और साहस के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बिहार के पटना में हुआ। वहीं 7 अक्टूबर, 1708 वे नांदेड साहिब में दिव्य ज्योति में लीन हो गए। आइए इस अवसर पर जानते हैं उनके जीवन के बारे में...