दिवाली 2026: लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- फोटो : AI
दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का धार्मिक महत्व है। धन, संपत्ति और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिरता और वैभव आता है। भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और बाधाओं को दूर करने वाले देवता हैं। उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। दिवाली के दिन घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों को विशेष स्थान पर स्थापित करना और उनका पूजन करना बहुत जरूरी होता है।
धार्मिक मान्यता है कि सही तरीके से पूजा करने से धन-समृद्धि आती है और परिवार में सुख, शांति और सौभाग्य बढ़ता है। लेकिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते समय भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
दिवाली पूजा के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कभी भी लक्ष्मी और गणेशजी की एक साथ जुड़ी मूर्तियां न खरीदें। मां लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति अलग-अलग होनी चाहिए।
आज का अंक ज्योतिष 05 नवंबर: मूलांक 1, 2 और 3 वालों के लिए खुलेगी तरक्की की राह, नौकरी में मिल सकते हैं नए अवसर
मोदक वाले गणेश जी की मूर्ति खरीदें। उनके हाथ में मोदक हो। मोदक ज्ञान, आनंद और भौतिक-सामाजिक समृद्धि का प्रतीक है। गणेश जी की मूर्ति में उनका वाहन मूषक यानी चूहा होना चाहिए। गणेशजी की इस तरह की मूर्ति घर में सकारात्मक ऊर्जा, शुभता और समृद्धि का संकेत देती है। मूर्ति में गणेश जी की सूंड बांई तरफ मुड़ी होनी चाहिए।
धनतेरस 2026: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ, बाजार जाने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट
कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी
उल्लू पर विराजमान माता लक्ष्मी की मूर्ति और फोटो नहीं खरीदनी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, उल्लू पर विराजमान माता लक्ष्मी को काली का प्रतीक माना जाता है। कमल के फूल पर आसीन माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। कमल शुद्धता, सुंदरता और स्थिर समृद्धि का प्रतीक है।
मूर्ति खरीदते समय यह भी ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी का दाहिना हाथ वरमुद्रा में हो और बाएं हाथ से वे सोने के सिक्कों की बारिश कर रही हों। यह मुद्रा इस बात का संकेत है कि देवी अपने भक्तों पर धन, वैभव और सौभाग्य की वर्षा कर रही हैं। मां लक्ष्मी की मूर्ति खड़ी मुद्रा में न खरीदें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।