फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली पर इन लोगों के घरों में मां लक्ष्मी नहीं करती हैं वास, जानें क्या है कारण

Sat, 26 Oct 2024 02:18 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर धन की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। दिवाली की रात भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा आराधना करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ लोगों के घरों में मां लक्ष्मी कभी नहीं करती हैं वास।
विज्ञापन
दिवाली गणेश लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2024 Laxmi Puja : दीपावली का पर्व धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन देवी लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। हालांकि, धार्मिक मान्यता के अनुसार कुछ प्रकार के लोगों के घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। आइए जानते हैं उन 6 प्रकार के लोगों के बारे में जिनके घर में दीपावली के अवसर पर भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। 

विज्ञापन


1. अस्वच्छता का पालन करने वाले लोग
धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि देवी लक्ष्मी स्वच्छता पसंद करती हैं। जो लोग घर को साफ-सुथरा नहीं रखते, उनके घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। दीपावली के समय विशेष रूप से घर की सफाई का महत्व है। यदि घर में अस्वच्छता होगी, तो देवी लक्ष्मी वहां प्रवेश नहीं करतीं। इसलिए इस दिन घर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित रखने का प्रयास करें।

Diwali Date 2024: दिवाली कब मनाएं 31 अक्तूबर या 01 नवंबर ? जानें क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


2. दूसरों का अपमान करने वाले लोग
जिन लोगों में दूसरों का सम्मान नहीं होता और वे हमेशा दूसरों का अपमान करते हैं, उनके घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा गया है कि देवी लक्ष्मी को विनम्रता पसंद है और अहंकार और अपमान का भाव रखने वाले लोग उनकी कृपा से वंचित रह जाते हैं। इसीलिए हमें सभी के प्रति आदर का भाव रखना चाहिए।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर बन रहे हैं तीन शुभ योग, यहां जानें वाहन और सोना-चांदी खरीदनें का मुहूर्त

3. अविवेकपूर्ण खर्च करने वाले लोग
जो लोग बिना सोचे-समझे धन का अपव्यय करते हैं, उनके घर में भी लक्ष्मी का ठहराव नहीं होता है। धन का सही तरीके से प्रबंधन और उचित उपयोग करना लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आवश्यक है। इसलिए धन को सहेजकर और सोच-समझकर खर्च करने का प्रयास करें।

4. माता-पिता या बुजुर्गों का सम्मान न करने वाले लोग
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग अपने माता-पिता या बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते, उनके घर में भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। देवी लक्ष्मी उन घरों में निवास करती हैं, जहां बुजुर्गों का आदर-सम्मान होता है।  
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

5. झूठ बोलने और छल करने वाले लोग
जो लोग झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं, और अपने लाभ के लिए दूसरों को हानि पहुंचाते हैं, उनके घर में भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सत्य और ईमानदारी को देवी लक्ष्मी प्रिय हैं। छल, कपट और झूठ के मार्ग पर चलने वाले लोग धन के अभाव से घिरे रहते हैं। इसलिए सच्चाई और ईमानदारी का पालन करना चाहिए।

6. अन्न का अपमान करने वाले लोग
जो लोग अन्न का अपमान करते हैं और भोजन को बेकार फेंकते हैं, उनके घर में लक्ष्मी का स्थायी निवास नहीं होता है। अन्न को देवी अन्नपूर्णा का प्रतीक माना जाता है और इसका अपमान करने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसीलिए भोजन का आदर करें, जितना आवश्यक हो उतना ही लें और व्यर्थ न फेंकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें