फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें क्या होगा इसका परिणाम

Mon, 01 Apr 2024 11:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chaitra Navratri 2024: इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और कहा जाता है कि घोड़े पर सवार होकर माता रानी का आगमन शुभ नहीं माना जाता। इससे देश-दुनिया में कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2024 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chaitra Navratri 2024: इस बार 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जो कि 17 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही पावन माने जाते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, लेकिन इस बार नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन की सवारी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। दरअसल इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और कहा जाता है कि घोड़े पर सवार होकर माता रानी का आगमन शुभ नहीं माना जाता। इससे देश-दुनिया में कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में इन नौ दिनों तक कैसे पूजा-पाठ करें कि आपको शुभ फल मिले, ऐसा क्या करें कि अनहोनी के प्रभाव को कम किया जा सके? इन्हीं सब बातों को हम बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

विज्ञापन


Chaitra Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

चैत्र नवरात्रि मुहूर्त

  • चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ- 9 अप्रैल 2024
  • कलश स्थापना मुहूर्त - सुबह 06.02 - सुबह 10.16
  • अभिजित मुहूर्त - सुबह 11.57 - दोपहर 12.48 

विज्ञापन

घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा
देवी भागवत पुराण के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के दौरान वाहन का विशेष महत्व होता है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से हो रही है और जब नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से होती है तो माता का वाहन घोड़ा होता है। घोड़े पर सवार होकर माता रानी का धरती पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है। इससे कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं।

घोड़े पर सवार होकर माता रानी के आगमन अर्थ  
नवरात्रि में माता का आगमन घोड़े पर होता है तो समाज में अस्थिरता, तनाव अचानक बड़ी दुर्घटना, भूकंप चक्रवात, सत्ता परिवर्तन, युद्ध आदि की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।

Chaitra Navratri 2024: 'चैत्र नवरात्रि' में इन बातों का रखें ध्यान, बनी रहेगी नवदुर्गा की असीम कृपा

शुभ परिणाम के लिए ऐसे करें पूजा
घोड़े पर माता का आगमन शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस नवरात्रि में माता की पूजा क्षमा प्रार्थना के साथ करें। पूरे दिन विधिवत पूजा करने के बाद क्षमा प्रार्थना करने से माता प्रसन्न होंगी और शुभ फल देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें