फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easter Sunday 2024: ईस्टर संडे आज, जानें ईसाई धर्म में क्या है इसका महत्व और कैसे मनाया जाता है यह पर्व

Sun, 31 Mar 2024 07:08 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easter Sunday 2024 Date: इस साल 31 मार्च को ईस्टर संडे है। यह दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास होता है। गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे का पर्व मनाते हैं। 
विज्ञापन
ईस्टर संडे - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Easter Sunday 2024 Date: आज 31 मार्च को ईस्टर संडे है। यह दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास होता है। गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे का पर्व मनाते हैं। गुड फ्राइडे ईसा मसीह के बलिदान व त्याग से जुड़ा दिन है। इस दिन लोग ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। वहीं गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी रविवार को ईसा मसीह दोबारा जीवित हुए थे, इसलिए ईसा मसीह के जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे का पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पुनर्जीवित होने के बाद यानी ईस्टर संडे के बाद 40 दिन तक ईसा मसीह पृथ्वी पर रहे और अपने शिष्यों को प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाया, उसके बाद वे स्वर्ग चले गए। ऐसे में चलिए आज जानते हैं इस पर्व से जुड़ी कुछ खास बातें... 

विज्ञापन


क्यों मनाते हैं ईस्टर संडे?
प्रभु यीशु प्रेम और शांति के मसीहा थे। धार्मिक कट्टरपंथियों को ये बात रास नहीं आती थी, इसलिए दुनिया को प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को धार्मिक कट्टरपंथियों ने सूली पर चढ़ा दिया। जिस दिन प्रभु यीशु को सुली पर चढ़ाया गया उस दिन शुक्रवार था। जब प्रभु यीशु को शूली पर चढ़ाया गया तो उनके अनुयाई निराशा हो गए और उनके बलिदान दिवस को गुड फ्राइडे के रूप में मनाने लगे। हालांकि इसके तीन दिन बाद यानी रविवार को प्रभु यीशु फिर से जीवित हो उठे। इसके बाद उनके अनुयाइयों में खुशी की लहार दौड़ गई। तब से ईसाई धर्म में ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

कैसे मनाया जाता है ईस्टर संडे?
ईस्टर के पर्व को ईसाई धर्म के लोग बड़ी धूमधाम और उत्साह से मनाते हैं। इस दिन लोग चर्च जाते हैं और प्रभु यीशु को याद करते हैं। उनकी याद में गिरजाघर यानी चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं। लोग बाइबिल पढ़ते हैं और प्रभु यीशु के जीवित होने की खुशी में एक दूसरे को बधाई देते हैं। कहा जाता है कि इस दिन ईशा मशीह के जीवित होने के बाद उनको यातनाएं देने वाले और सूली पर चढ़ाने वाले लोगों को भी बहुत पश्चाताप हुआ था, इसलिए इसे बदलाव का भी दिन माना जाता है।
विज्ञापन


ईस्टर पर अंडों का महत्व
ईस्टर पर अंडों का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह से अंडों को सजाते हैं और एक-दूसरे को अंडे गिफ्ट में देते हैं। दरअसल ईसाई धर्म के लोग अंडे को नया जीवन और उमंग का प्रतीक मानते हैं, इसलिए इस दिन अंडे को अधिक महत्व दिया जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें