तिलक लगाते वक्त इस बात का रखें ख्याल
भाई दूज का यह त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है और इस दिन बहन को रोली तिलक लगाकर भाई की पूजा करनी चाहिए, लेकिन तिलक लगाते समय भाई का मुंह किस दिशा में हो इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जानकारों की मानें तो तिलक करते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम में से किसी एक दिशा में होना चाहिए और बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व में होना चाहिए। इसके साथ ही भाई दूज पर बहन को भाई का तिलक करने से पहले कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
ऐसे करें तिलक
भाई दूज पर सबसे पहले आटा से चौक बनाएं। चौक उत्तर-पूर्व में बनाना चाहिए। पूजा में चौक बनाने के लिये आटे और गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। इस चौक पर भाई को पूर्व की ओर मुंह करके बिठाएं। फिर भाई के मस्तक पर तिलक लगाएं। तिलक लगाने के बाद भाई के हाथ में कलावा बांधें। इसके बाद दीपक जलाकर भाई की आरती करें।