Bhadra Mahapurush Rajyog: पितरों को समर्पित भाद्र माह के कृष्ण पक्ष के 15 दिन पितृ पक्ष कहलाते हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितरों को तर्पण, पिंडदान और भोजन अर्पित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर को हो चुकी है और इसका समापन सर्वपितृ अमावस्या के दिन 21 सितंबर को होगी। इस पितृ पक्ष के दौरान 15 सितंबर को बुद्धि, वाणी और व्यापार के दाता ग्रह बुध अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। बुध के अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करने से भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगी जिससे बहुत ही अच्छा और शुभ योग माना जाता है। इस योग के चलते कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठती है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान बने भद्र राजयोग के कारण कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।