फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर करें कामदेव और रति की पूजा, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Thu, 26 Jan 2023 12:23 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Basant Panchami 2023: इस साल 26 जनवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी का संबंध कामदेव और देवी रति से भी माना जाता है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर करें कामदेव और रति की पूजा, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Basant Panchami 2023: इस साल 26 जनवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी का संबंध कामदेव और देवी रति से भी माना जाता है। इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है और चारों तरफ खुशनुमा माहौल हो जाता है। ऐसे में वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के अलावा कामदेव और उनकी पत्नी रति की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि वसंत पंचमी के दिन कामदेव और देवी रति की पूजा की जाए तो वैवाहिक जीवन की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। चलिए जानते हैं कामदेव और रति की पूजा विधि के बारे में...

विज्ञापन


Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग? जानें अलग-अलग राज्यों में इसे मनाने का तरीका 

कामदेव-रति पूजन विधि

  • वसंत पंचमी के दिन कामदेव और रति की तस्वीर पूजा-स्थल में सफेद कपड़े में बिछाकर स्थापित करें।
  • फिर शुद्ध ताजे फूल, पीला या लाल चंदन, गुलाबी रंग के वस्त्र, इत्र, सौंदर्य सामग्री, सुगंधित धूप या दीपक, पान, सुपारी आदि देवी रति और कामदेव को अर्पित करें।  
  • इसके बाद अपने जीवन में खुशहाली और प्रेम की कामना करें।
  • साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता या फिर मनचाहा वर पाने के लिए 108 बार इस मंत्र का जाप करें।  

विज्ञापन

कामदेव-रति की पूजा का महत्व
धार्मिक शास्त्रों में कामदेव को प्रेम का स्वामी और देवी रति को मिलाप की देवी माना गया है। इन दोनों की पूजा करने से प्रेम संबंध स्थिर रहते हैं और रिश्तों में मिठास बनी रहती है। कामदेव और उनकी पत्नी रति के भाव-विभोर, प्रेम और नृत्य से समस्त मनुष्यों और पशु-पक्षियों में प्रेम भाव की उत्पत्ति होती है। कामदेव की कृपा से ही प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है। यही वजह है कि वसंत पंचमी के दिन कामदेव और देवी रति की पूजा की जाती है।  
विज्ञापन


Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर क्यों पहने जाते हैं पीले वस्त्र? जानिए क्या है इसका महत्व 

इन उपायों से विवाह में आ रही बाधाएं होंगी और खुशहाल होगा वैवाहिक जीवन

  • शास्त्रों के अनुसार, यदि विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं या फिर वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है तो बसंत पंचमी के दिन विधि पूर्वक कामदेव और उनकी पत्नी रति की पूजा करें। इनकी पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है।
  • वहीं मनचाहे वर से विवाह की कामना के लिए वसंत पंचमी के दिन कामदेव के मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें। ये रहा मंत्र- ''ऊँ नमः कामदेवाय सकल जन सर्वज्ञान मम् दर्शने उत्कण्ठितं कुरु कुरु, दक्ष इक्षु धर कुसुम-वाणेन हन हन स्वाहा''।
  • यदि जीवनसाथी या प्रेमी से नाराजगी दूर करनी है तो वसंत पंचमी के दिन एक सफेद कोरे कागज पर सिंदूर से 'क्लीं' लिखकर उसे अपने साथी की अलमारी में रख दें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी और जीवनसाथी की नाराजगी दूर होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें