फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी इस तलाब में नहाकर महिलाएं बन जाती थीं पुरुष

Fri, 20 Dec 2013 08:37 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनकर यह अटपटा सा लग सकता है कि तालाब में नहाने के बाद कोई स्त्री पुरुष बन जाए। लेकिन यह कथा अहमदाबाद में प्रसिद्घ है। इसका कारण यह है कि यह अनोखा तालाब अहमदाबाद के निकट स्थित बहुचार जी मंदिर के पास हुआ करता था।
विज्ञापन


बहुचार जी मंदिर में स्थित देवी किन्नरों और उभयलिंगी व्यक्ति की देवी मानी जाती है। इसलिए किन्नरों का यह प्रमुख तीर्थस्थल है। आज यह तालाब तो यहां नहीं है जिससे महिलाएं स्नान करके पुरुष बन जाएं।

पढ़ें,आखिर भगवान श्री कृष्ण को क्यों बनना पड़ा उस नपुंसक की पत्नी

लेकिन अब महिलाएं पुत्र प्राप्ति के लिए बहुचार जी माता की पूजा अर्चना करती हैं और किन्नरों का आशीर्वाद लेती हैं। किन्नर स्त्रियों के समान श्रृंगार करके देवी की पूजा करते हैं। और स्वयं को स्त्री मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें,2014: कौन बनेगा प्रधानमंत्री राहुल मोदी या कोई और?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें