फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे जानवर जो काम में सफलता के संकेत देते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
ईश्वर ने संसार में सभी जीव जंतुओं को बनाया है। इनमें कुछ जीव जंतु ऐसे हैं जिन्हें गंदा और अशुभ मानकर उन्हें देखते ही हम नाक भौंह सिकड़ने लगते हैं। जबकि ईश्वर ने इन जानवरों को भी छठी इंद्रियां प्रदान की है जिनसे यह व्यक्ति के आने वाले समयों को जान सकते हैं।
विज्ञापन


अपने संकेतों से यह शुभ समय और कार्य में सफलता की सूचना भी देने का प्रयास करते हैं। ऋषि मुनियों ने पशुओं के लक्षण और व्यवहार को देखकर इस रहस्य का पता लगया और शास्त्रों में इसका उल्लेख किया है।

अगर यूं दिख जाए सूअर

गंदगी में रहने वाला गंदा खाने वाला जानवर सूअर इसे आप अपने आस-पास देखना भी पसंद नहीं करते।

लेकिन शकून शास्त्र के अनुसार अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं जा रहे हैं और घर से निकलते ही सूअर सामने से आता दिख जाए तो बड़ा ही शुभ शगुन होता है। माना जाता है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है।

गधे का शुभ और अशुभ संकेत

गंदगी में रहने वाला गंदा खाने वाला जानवर शूअर इसे आप अपने आस-पास देखना भी पसंद नहीं करते। लेकिन शकून शास्त्र के अनुसार अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं जा रहे हैं और घर से निकलते ही शूअर सामने से आता दिख जाए तो बड़ा ही शुभ शगुन होता है। माना जाता है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है।

घोड़े की सवारी और घोड़ा तो आपको खूब भाता होगा लेकिन गधे को देखकर आपका मन खराब हो जाता होगा। आप सोचते होंगे मिला भी तो गधा। लेकिन शकून शास्त्र की मानें तो गधे का दिखना भी शुभ फलदायी होता है अगर किसी काम से जाते हुए मार्ग में गधा बोलता हुए दिख जाए।

लेकिन कहीं जाते समय पीठ पीछे या सामने से गधा बोलता दिखे तो तो यात्रा का विचार टाल देना चाहिए। ऐसे में कार्य नहीं बनता है। कहीं से घर लौट रहे हैं और बायीं ओर से गधा बोलता दिख जाए तो इसे बहुत ही शुभ शगुन माना गया है। इससे धन वैभव एवं सुख की प्राप्ति होती है।

छछुंदर के शुभ शगुन

चूहे से मिलता जुलता एक गंदा और बदबूदार जीव है छछुंदर। यह अगर घर में आने लगे जाए लोग किसी तरह इनका घर में आना रोकने का प्रयास करते हैं।

लेकिन शकून शास्त्र के अनुसार छछुंदर का घर में आना शुभ होता है। इससे लक्ष्मी के आगमन का संकेत मिलता है। खासतौर पर दीपावली की रात छछुंदर घर आए तो पूरे साल धन का आगमन बना रहता है।
विज्ञापन

छिपकली के शुभ शगुन

घर की दीवारों पर दौड़ती छिपकली को भी आप बिल्कुल पसंद नहीं करते होंगे। जबकि छिपकली का घरों में दिख जाना बड़ा ही शुभ होता है अगर उस दिन दीपावली हो।

शगुन शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे जाए तो यह शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है। छिपकली का मैथुन करते हुए दिख जाना भी अच्छा शगुन माना गया है। इससे प्रिय पात्र से मिलन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें