फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा, कैसे और किसे मिलेगा यात्रा टिकट

Tue, 19 Mar 2013 10:49 AM IST
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ श्राईन बोर्ड ने साल 2013 में अमरनाथ यात्रा के लिए 18 मार्च से पंजीकरण शुरू कर दिया है। पंजीकरण के लिए देश भर में स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक की कुल 422 शाखाओं में व्यवस्था की गयी है। अमरानाथ यात्रा के इच्छुक भक्त अपने राज्य में स्थित इन बैंकों की प्रमुख शाखाओं में जाकर यात्रा पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण नियम को पहले के मुकाबले सख्त किया गया है। 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। यात्रियों को राज्य सरकार द्वारा सर्टिफाईड डॉक्टरों से ही स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेना होगा। अन्य किसी डॉक्टर द्वारा जारी किया गया प्रमाणपत्र यात्रा के लिए मान्य नहीं होगा। 7 सप्ताह तक की गर्भवती महिलाएं अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं होगी।

अमरनाथ गुफा के मार्ग में अभी भारी मात्रा में बर्फ जमा हुआ है। बर्फ पिघलने के बाद अप्रैल महीने से दोनों ट्रकों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद मार्ग निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा इस वर्ष कुल 55 दिनों की रहेगी। यात्रा की शुरूआत 28 जून से होगी और 21 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन इस साल का आखिरी दर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी डॉक्टरों की सूची देखने के लिए क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें