Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार का खास महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, जिसमें किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य को करने में मुहूर्त का विचार नहीं किया जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और मांगलिक कार्यों को करने से इसका कभी भी क्षय नहीं होता है। इस साल अक्षय तृतीया पर एक साथ कई तरह के राजोगों का निर्माण होने से जा रहा है जिसके चलते अक्षय तृतीया का महत्व बढ़ गया है।
अक्षय तृतीया पर बनेगा पांच महासंयोग
इस वर्ष अक्षय तृतीया पर ग्रहों के संयोग के चलते कई तरह के शुभ योगो का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण शुभ कार्य करना बहुत ही ही मंगलकारी रहेगा। अक्षय तृतीया पर पंचमहापुरुषों में एक गजकेसरी योग बनेंगे, जिसमें गुरु और चंद्रमा की युति होती है, जिसे बहुत ही शुभ और चमत्कारी माना जाता है। वहीं इ दिन त्रिपुष्कर योग भी बनेगा जिसमें कोई भी शुभ काम करने से उसमें तीन गुने अधिक फल की प्राप्ति होती है। वहीं अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बनेगा। इसके अलावा शनि और शुक्र से शश और मालव्य योग बनेगा जिससे करियर और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। वहीं इस दिन रवि योग भी बनेगा।
सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त
अक्षय तृतीया पर सोना चांदी की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर शुभ खरीदारी करने से कभी क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 20 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने के अलावा बर्तन, जमीन और वाहन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया इन राशियों के लिए शुभ
अक्षय तृतीया पर ग्रहों के शुभ संयोग के चलते मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले के लिए धन, सुख-समृद्धि कारक रह सकता है। इन राशि वालों के लिए बड़ा निवेश बहुत ही अनुकूल साबित होगा।