आपने अभी यही भगवान शिव के मंदिर में उनके शिवलिंग या मूर्ति कह पूजा होती हुई देखी होगी, लेकिन देश में उनका एक ऐसा भी मंदिर है जहां ना तो उनके शिवलिंग की पूजा होती है और ना ही उनकी मूर्ति की। इस मंदिर में भगवान शिव के अंगूठे की पूजा की जाती हैं और ये मंदिर है राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू के पास। हिल स्टेशन माउंट आबू में भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिर है, जिस कारण से इसे अर्द्धकाशी नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- घर में रखी इन चीजों के कारण कभी नहीं आती लक्ष्मी
महादेव के अंगूठे पर टिका है पर्वत
माउंट आबू से करीब 11 किमी दूर अचलगढ़ की पहाडि़यों पर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर में महादेव के अंगूठे की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यहां स्थित पर्वत भगवान शिव के अंगूठे पर टिका हुआ है।