फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को कैंसर है बताकर लोगों को ठगने वाली वह लड़की

Wed, 03 Dec 2014 03:12 PM IST
अनिरुद्ध स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महत्वपूर्ण गोल्फ टूर्नामेंट में जीत जाने के बाद अर्जेंटीना के गोल्फ खिलाड़ी रॉबर्ट डि विन्सेंजों अपनी गाड़ी लेने के लिए पार्किंग में गए। अचानक एक युवती उनके पास आई और उन्हें बधाई देने के बाद रोने लगी। रॉबर्ट ने रोने की वजह पूछी, तो उस युवती ने बताया कि उसके आठ साल के बच्चे को कैंसर है, और वह मृत्यु के करीब है।
विज्ञापन


चूंकि उसके पास अस्पताल का बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए वह काफी दुखी हैं। यह सुनकर रॉबर्ट का दिल पसीज उठा। भला यह सुनकर किसका दिल नहीं पसीज उठता! इसलिए रॉबर्ट ने उस दिन जीती हुई रकम का बड़ा हिस्सा उस युवती को दे दिया। वह रकम करीब 70 हजार रुपये के बराबर थी।

पढ़ें, ये 5 हरकतें करते दिख जाएं कुत्ते तो समझ लीजिए कुछ बुरा होने वाला है

इस घटना को बीते करीब सप्ताह भर से अधिक हो गया होगा। रॉबर्ट डि विन्सेंजों खिलाड़ियों की संस्था प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन द्वारा आयोजित लंच पर बुलाए गए। वहां उन्होंने अपने मित्रों को पिछले सप्ताह की वह घटना बताई, जिसमें उनकी मुलाकात कैंसर पीड़ित बच्चे की मां से हुई थी। उनमें से एक ने रॉबर्ट से पूछा, क्या उस युवती के बाल सुनहरे थे और उसकी एक आंख के नीचे दाग था?
विज्ञापन


पढ़े, शादी के समय अग्नि के चारों तरफ फेरे क्यों लिए जाते हैं?

रॉबर्ट के ‘हां’ कहने पर मित्र ने कहा, उसने तुम्हें ठग लिया। वह औरत यही कहानी सुनाकर यहां आनेवाले कई विदेशी गोल्फ खिलाड़ियों को ठग चुकी है। रॉबर्ट यह सुनकर तपाक से बोले, तो, तुम्हारे कहने का मतलब यह है कि उसके बच्चे को कैंसर नहीं है?

इस पर साथी खिलाड़ी ने कहा, नहीं। वे सारी मनगढंत बातें हैं। दूसरों की भावना का फायदा उठाने के लिए वह महिला ऐसा करती है। इस पर रॉबर्ट ने कहा, फिर तो यह इस सप्ताह की सबसे अच्छी बात है कि उसके बच्चे को कैंसर नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें