इन दिनों दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा जिला अदालत काफी चर्चा है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह किसी कानूनी मामले या केस को लेकर चर्चा में है तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि इस समय इस एक रहस्यमयी चीज को लेकर चर्चा में है। कोई इसे भूतों और रुहानी ताकतों का प्रभाव मान रहा है तो कुछ को समझ में नहीं आ रहा है कि इसे क्या कहें। लेकिन कुछ तो है जो सभी को हैरान कर रहा है।
दरअसल मामला यह है कि बीते कुछ दिनों से कोर्ट की लाइब्रेरी और साइबर लाइब्रेरी में रात करीब 12 बजे के आस-पास एक पीली रोशनी दीवार के एक तरफ से कमरे में प्रवेश करती है और फिर अचानक कम्पयूटर ऑन हो जाते हैं। एक स्क्रीन पर तो वेवसाइट भी खोला गया। लेकिन यह कौन कर रहा है कुछ पता नहीं चला। यह रोशनी कुछ देर तक कमरे में रही फिर ऑन कम्पयूटर अपने आप बंद हो गए।
इसके साथ ही कमरे में घूम रही पीली दूसरी दीवार को पार करते हुए गायब हो गई। यह सारी घटनाएं कमरे में लगी सीसीटीवी कमैरे में कैद है। जिसे देखने के बाद लोग उलझन में हैं और जितनी मुंह उतनी बातें हो रहीं हैं।