फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों बेटे की जान जोखिम में डाल रहा है यह आदमी?

Fri, 31 Oct 2014 10:22 AM IST
स्वामी सत्यभक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी अमेरिका में नियाग्रा नामक एक प्रपात है। इसमें पानी की बहुत चौड़ी धार करीब पचास मीटर ऊंचाई से गिरती है। कुछ वर्ष पहले की बात है। जान मैकेंजी नामक एक व्यक्ति ने घोषणा की कि वह एक तार पर चलकर नियाग्रा प्रपात पार करेगा। प्रपात के एक किनारे से दूसरे किनारे तक एक तार फैलाया गया। इस कौशल को देखने को बहुत भीड़ इकट्ठी हुई। ईश्वर का नाम लेकर मैकेंजी ने तार पर चलना प्रारंभ किया।
विज्ञापन


भीड़ की आंखें मैकेंजी की ओर लगी थीं। वह धीरे-धीरे चलकर उस पार पहुंच गए। ज्योंही वह उस पार पहुंचे, भीड़ उनकी प्रशंसा में चिल्ला उठी। तालियों की गड़गड़ाहट और तारीफों के स्वरों के बीच उन्होंने लोगों से पूछा, क्या मैं फिर इस पार से उस पार तक इसी प्रकार पार कर सकता हूं?

पढ़ें,वार्षिक राशिफलः 2015 दीपावली तक कैसा रहेगा आपका समय

लोगों ने कहा 'हां', तो उन्होंने फिर पूछा, आप लोगों में से कोई मेरे कंधे पर बैठकर प्रपात को पार करने के लिए राजी है? इस प्रश्न पर भीड़ में सन्नाटा छा गया। कोई भी उनके कंधे पर बैठकर प्रपात पार करने को तैयार नहीं हुआ। फिर उन्होंने अपने सोलह वर्षीय इकलौते बेटे को कंधे पर बैठने को कहा। पुत्र पिता के कहने पर कंधे पर बैठ गया।
विज्ञापन


पिता ने धीरे-धीरे तार पर चलना प्रारंभ किया। भीड़ की आंखें उनकी ओर लगी हुई थीं। कोई कहता था, अभी दोनों गिरे, तो कोई कहता, अब मरे। मगर मैकेंजी अपने पुत्र सहित सरलता से प्रपात पार कर गए।

पढ़ें, शरीर के उन अंगों पर तिल का मतलब

भीड़ ने इस बार पहले से अधिक उनकी प्रशंसा की और इनाम भी दिए। इस सम्मान का उन्होंने उत्तर भी दिया और कहा, आप लोगों को मुझ पर विश्वास नहीं था, इसलिए कोई मेरे कंधे पर बैठने को तैयार नहीं हुआ। लेकिन मेरे पुत्र को विश्वास था। ईश्वर हम सबका पिता है। हम उस पर विश्वास करें, तो तमाम कठिनाइयों से पार हो सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें