फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कटवाने जाएं तो नाई की इस बात को हमेशा याद रखें

Fri, 12 Dec 2014 05:56 PM IST
विनोबा भावे
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्का की बात है। एक नाई किसी के बाल काट रहा था। वहां और भी लोग थे, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उसी समय फकीर जुन्नैद वहां आ पहुंचे। नाई ने फकीर को देखा और झुककर 'आदाब' कहा। जुन्नैद ने उसे दुआ दी। कुछ देर वह वहां रुके और फिर बोले, खुदा की खातिर मेरी भी हजामत बना दे। बाल बहुत बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें,क्या गैर हिंदू व्यक्तियों को हिंदू बनाना शास्त्र के अनुसार सही है?

नाई ने खुदा का हवाला सुना, तो जिस ग्राहक की बारी थी, उसे कुछ देर और रुकने के लिए कहा। यहां तक, कि जिस ग्राहक की वह हजामत बना रहा था, उसकी भी दाढ़ी बनाना छोड़ दिया। उससे कुछ देर रुकने के लिए कहा। उस ग्राहक ने अपनी बारी का हवाला दिया, तो नाई बोला, दोस्त, अब मैं थोड़ी देर आपकी हजामत नहीं बना सकूंगा। आपको थोड़ा रुकना पड़ेगा। खुदा की खातिर उस फकीर की खिदमत मुझे पहले करनी चाहिए। खुदा का काम सबसे पहले है।

इसके बाद उसने फकीर की हजामत बड़े प्रेम और श्रद्धा-भक्ति से बनाई और झुककर अभिवादन करके उसे विदा कर दिया। फकीर के जाने के बाद उसने पहले वाले ग्राहक की बाकी हजामत बनाई, और फिर दूसरे लोगों की सेवा करने लगा।
विज्ञापन


पढ़ें,धन दौलत और सुख शांति चाहिए तो यह सात चीजें घर में नहीं लाएं

कुछ दिन बीत गए। एक रोज फकीर जुन्नैद को किसी ने कुछ पैसे भेंट किए। उन पैसों को लेकर वह नाई के पास पहुंचे, और उसे देने लगे। नाई ने पैसे लेने से इन्कार कर दिया। जुन्नैद पैसे लेने की जिद करने लगे। इस पर नाई ने कुछ तल्ख होकर कहा, आपको शर्म नहीं आती? आपने तो खुदा की खातिर हजामत बनाने को कहा था, पैसों की खातिर नहीं।
विज्ञापन


फिर तो जीवन-भर फकीर जुन्नैद को वह बात याद रही। वह अपनी मंडली में कहा करते थे, निष्काम ईश्वर-भक्ति मैंने नाई से सीखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें