फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म से लेकर मृत्यु तक का इससे बड़ा रहस्य कुछ और नहीं

Mon, 01 Feb 2016 01:17 PM IST
-संकलित
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना उस समय की है, जब मानव का जन्म नहीं हुआ था। विधाता जब सूनी पृथ्वी को देखता, तो उसे कुछ न कुछ कमी नजर आती और वह दिन-रात सोच में पड़ा रहता। आखिर विधाता ने चंद्रमा की मुस्कान, गुलाब की सुगंध, अमृत की माधुरी, जल की शीतलता, अग्नि की तपिश और पृथ्वी की कठोरता से मिट्टी का एक पुतला बनाकर उसमें प्राण फूंक दिए।
विज्ञापन


मिट्टी के पुतले में प्राण का संचार होते ही सब ओर रौनक हो गई और घरौंदे महकने लगे। देवदूतों ने विधाता की इस अद्भुत रचना को देखा, तो हैरान रह गए और विधाता से बोले, ‘यह क्या है?’ विधाता ने कहा, ‘यह जीवन की सर्वश्रेष्ठ कृति मानव है।’ विधाता की बात पूरी भी न हो पाई थी कि एक देवदूत बीच में ही बोल पड़ा, ‘क्षमा कीजिए प्रभु।

लेकिन यह बात हमारी समझ से परे है कि आपने इतनी मेहनत कर एक मिट्टी को आकार दे दिया। उसमें प्राण फूंक दिए। मिट्टी तो तुच्छ है, जड़ से भी जड़ है। मिट्टी के बजाय अगर आप सोने अथवा चांदी के आकार में यह सब करते, तो ज्यादा अच्छा रहता।’
विज्ञापन


देवदूत की बात पर विधाता मुस्करा कर बोले, ‘यही तो जीवन का रहस्य है। मिट्टी के शरीर में मैंने संसार का सारा सुख-सौंदर्य, सारा वैभव उड़ेल दिया है। जड़ में आनंद का चैतन्य फूंक दिया है। इसका जैसे चाहे उपयोग करो। जो मानव मिट्टी के इस शरीर को महत्व देगा, वह मिट्टी की जड़ता भोगेगा; जो इससे ऊपर उठेगा, उसे आनंद के परत-दर-परत मिलेंगे।

इसलिए जीवन का प्रत्येक क्षण मूल्यवान है। तुम मिट्टी के अवगुणों को देखते हो, उसके गुणों को नहीं। मिट्टी में ही अंकुर फूटते हैं और मेहनत से फसल लहलहाती है। इसलिए मैंने मिट्टी के शरीर को कर्मक्षेत्र बनाया है।’
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें