Tulsi Vivah 2022 Geet, Bhajan and Aarti Lyrics: इस साल 05 नवंबर 2022 को तुलसी विवाह है। इस दिन देवी तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह पूरे विधि-विधान से किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक विधि विधान से भगवान विष्णु के अवतार शालिग्राम जी का विवाह देवी तुलसी से कराता है, उसके जीवन में सदा खुशियां बनी रहती हैं। तुलसी विवाह के दिन सुंदर मंडप सजाया जाता है। पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाता है। तुलसी विवाह में कई गीत और भजन गाए जाने का विधान है। आइए आज जानते हैं तुलसी विवाह के समय किन गीतों को गाने से देवी तुलसी प्रसन्न होती हैं...
नमो नमो तुलसा महारानी,
नमो नमो हर जी पटरानी।
कौन से महीने बीज को बोया,
तो कोनसे महीने में हुई हरियाली ।
नमो नमो….
सावन में मैया बीज को बोया ,
तो भादो मास हुई हरियाली ।
नमो नमो….
कौन से महीने में हुई तेरी पूजा तो,
कौन से महीने में हुई पटरानी ।
नमो नमो….
कार्तिक में हुई तेरी पूजा,
तो मंगसर मास हुई पटरानी ।
नमो नमो….
बाई तुलसी थे जपतप कीन्हा,
सालगराम हुई पटरानी ।
नमो नमो….
बारह बरस जीजी कार्तिक नहाई,
सालगराम हुई पटरानी ।
नमो नमो….
छप्पन भोग धरे हरि आगे,
तो बिन तुलसा हरि एक न मानी ।
नमो नमो….
सांवरी सखी मईया तेरो जस गावे ,
तो चरणा में वासो छीजो महारानी।
नमो नमो तुलसा महारानी
नमो नमो हर जी पटरानी।
जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता...
।। जय ।।
सब योगों के ऊपर, सब लोगों के ऊपर...
रुज से रक्षा करके भव त्राता।
।। जय।।
बटु पुत्री हे श्यामा सुर बल्ली हे ग्राम्या...
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे सो नर तर जाता।
।। जय ।।
हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित...
पतित जनों की तारिणी तुम हो विख्याता।
।। जय ।।
लेकर जन्म विजन में आई दिव्य भवन में...
मानवलोक तुम्हीं से सुख संपत्ति पाता।
।। जय ।।
हरि को तुम अति प्यारी श्याम वरुण कुमारी...
प्रेम अजब है उनका तुमसे कैसा नाता।
।। जय ।।
बोलो तुलसी माता की जय….!!!
Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह पर करें ये आसान उपाए, शादीशुदा जीवन में बनी रहेंगी खुशियां