Sawan Shivratri 2024: हिंदू धर्म में सावन माह को सबसे खास माना जाता है। इस माह का प्रत्येक दिन महादेव की पूजा को समर्पित है। इस दौरान आने वाले सोमवार व्रत, सावन प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि की तिथियों का विशेष महत्व होता है। ये सभी भगवान शिव की प्रिय तिथियां मानी जाती है। इस दिन शंकर जी की पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन पांचवा महीना होता है। इस माह के प्रत्येक सोमवार को शंकर जी की पूजा-उपासना और उपाय करने से व्यक्ति के कष्टों में कमी आती है। सावन का पहला दिन सभी दिनों में बेहद खास माना जाता है। इस दिन से भारत में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है, जिसका समापन सावन शिवरात्रि पर होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि पर कांवड़िए शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाते हैं। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना बेहद शुभ होता है, इससे महादेव प्रसन्न होते है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल सावन शिवरात्रि कब है।