फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: आज से सावन शुरू, जानिए पूरे माह क्या करें और क्या न करें

Fri, 11 Jul 2025 06:38 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan 2025: 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। इस दौरान सावन के पहले दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है
विज्ञापन
1 of 6
Sawan 2025 - फोटो : adobe
Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस माह महादेव की पूजा-अर्चना करने से सभी रोग दूर और तनाव कम होता है। पौराणिक कथा के अनुसार सावन में ही भोलेनाथ ने देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

शास्त्रों में भी इस महीने की महिमा का विशेष उल्लेख है। यदि सावन में महादेव को केवल जल चढ़ाया जाए, तो वह प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कहा जाता है कि इस समय सृष्टि का संचालन भगवान शिव ही करते हैं। इसलिए जहां पूजा का मनचाहा लाभ मिलता है, वहीं कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना चाहिए अन्यथा जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन माह में क्या करें और क्या न करें।
 
विज्ञापन

2 of 6
Sawan 2025 - फोटो : adobe
कब से शुरू हो रहा है सावन ?
11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। इस दौरान सावन के पहले दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है, जो शिव पूजन के लिए बेहद शुभ है।
विज्ञापन

3 of 6
Sawan 2025 - फोटो : adobe
सावन के सोमवार व्रत की तिथियां 
14 जुलाई – पहला सोमवार व्रत
21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई – तीसरा सोमवार व्रत
04 अगस्त – चौथा और अंतिम सोमवार व्रत
इसके बाद 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ यह पावन महीना समाप्त होगा।

4 of 6
Sawan 2025 - फोटो : adobe
सावन में क्या करें और क्या न करें
  • सावन महीने में भूलकर भी बाल और दाढ़ी नहीं कटवाने चाहिए। 
  • अपशब्द बोलने और क्रोध करने से बचना चाहिए।
  • महादेव की पूजा में विशेष रूप से बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल को शामिल करना चाहिए।
  • भगवान शिव की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।
  • शिवलिंग पर तुलसी, कुमकुम, केतकी का फूल और हल्दी न चढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 6
Sawan 2025 - फोटो : freepik
  • सावन के सोमवार पर महादेव की पूजा और व्रत रखना चाहिए। 
  • सावन महीने में दान-पुण्य से जुड़े काम करें।
  • पूरे सावन प्याज व लहसुन का उपयोग न करें।
  • शिवलिंग पर नारियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sawan 2025 - फोटो : freepik
  • सावन के महीने में सिर और शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।
  • सावन में नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
  • सावन में दूध, पानी, दही, घी और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
  • तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • सावन में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सावन में साधक को जमीन पर सोना चाहिए।
 

Sawan 2025: सावन में कौन से रंग पहनना है शुभ, किनसे करें परहेज? जानें भोलेनाथ का प्रिय रंग

Sawan 2025: सावन के महीने में क्यों पृथ्वी पर आते हैं महादेव और कहां करते हैं एक माह तक वास ?

Sawan 2025: सावन में कढ़ी-दही क्यों नहीं खानी चाहिए? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें