फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 साल बाद इस सावन में बनेंगे नौ सर्वार्थ सिद्धि शुभ योग

Wed, 17 Jul 2019 06:56 PM IST
विनोद शुक्ला सुरेश श्रीमाली, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
shravan 2019 - फोटो : Rohit Jha
विज्ञापन
सावन में शिव की आराधना सदैव सुख-सौभाग्य देने वाली होती है। यदि इसमें शुभ संयोगों का भी संगम हो जाए तो आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति सहज हो जाती है और इस बार सावन अपने साथ लेकर आ रहा है, शुभ संयोगों की बरसात। जी हाँ! इस सावन माह में एक नहीं कई सारे विशेष योग बन रहे है। साथ ही 125 साल बाद हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग बन रहा है। क्या है वो शुभ संयोग। आईए जानते है।
विज्ञापन


लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए इस सावन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

- सावन का आगमन सूर्य प्रधान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से हो रहा है। साथ ही सूर्य-मंगल की युति से निर्मित पराक्रम योग का निर्माण व वज्र योग और विष कुंभ योग के विशेष संयोग बन रहे है। इस दौरान जो 4 सोमवार आएंगे। इसमें तीसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि, अमृतसिद्धि और रवि योग होने से त्रियोग के संयोग के साथ-साथ नागपंचमी का शुभ पर्व भी सोमवार को आ रहा है। इस योग में कालसर्प दोष निवारण के लिए पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- साथ ही 125 साल बाद एक अगस्त को हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग भी बन रहा है। जिसमें पहला सिद्धि योग, दूसरा गुरु पुष्यामृत योग, तीसरा सर्वार्थ सिद्धि योग चौथा अमृत सिद्धि योग और पांचवा सूर्य, चन्द्रमा, मंगल और शुक्र की युति से चतुष्ग्रही योगों का संयोग बन रहा है। इन पंच महायोग के संयोग में कुल देवी-देवता तथा माँ पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। इस बार सावन माह में पूरे नौ सर्वार्थ सिद्धि योगों का निर्माण हो रहा है। 

नौ सर्वार्थ सिद्ध योग 
पहला- 25 जुलाई को प्रातः 06:03 से शाम 7:38 तक

दूसरा- 27 जुलाई को प्रातः 07:29 से शाम 7:45 तक

तीसरा- 29 जुलाई को प्रातः 06:05 से शाम 06:29 तक

चौथा-  1 अगस्त को प्रातः 06:07 से दोपहर 12:11 तक

पांचवां- 4 अगस्त को प्रातः 06:08 से पूरे दिन रहेगा।

छठां-   5 अगस्त सूर्योदय से प्रातः 06:09 तक 

सातवां- 8 अगस्त को रात्रि 09:26 से सूर्योदय तक

आठवां- 9  अगस्त को सूर्योदय से रात्रि 09:57 तक

नौवां-   11 अगस्त को प्रातः 06:12 से रात्रि 02:44 तक रहेगा।  


लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए इस सावन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें