फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वपितृ अमावस्या 2019: क्या है महत्व और श्राद्ध विधि?

Wed, 18 Sep 2019 08:20 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shradh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आश्विन माह की कृष्ण अमावस्या को सर्वपितृ श्राद्ध अमावस्या कहते हैं। यह दिन पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन किया गया श्राद्ध पितृदोषों से मुक्ति दिलाता है। साथ ही अगर कोई श्राद्ध तिथि में किसी कारण से श्राद्ध न कर पाया हो या फिर श्राद्ध की तिथि मालूम न हो तो सर्वपितृ श्राद्ध अमावस्या पर श्राद्ध किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस बार यह 28 सितंबर शनिवार को है। ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग से इस वर्ष यह दिन काफी शुभ रहने वाला है। इस दिन शनिवार भी है और यह संयोग 20 साल बाद बन रहा है।

घर बैठे सर्वपितृ अमावस्या को गया में अर्पित करें अपने समस्त पितरों को तर्पण, होंगे सभी पूर्वज एक साथ प्रसन्न - 28 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन


इस दिन सात्विक और विद्वान ब्राह्मण को घर पर बुलाए और उन्हें भोजन कराएं। भोजन स्नान करके शुद्ध मन से बना हो और सात्विक हो। 

सर्वपितृ अमावस्या के दिन प्रात: स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके बाद घर में श्राद्धभोज से गाय, कुत्ते, कौए, देव एवं चीटिंयों के लिए भोजन का अंश निकालकर उन्हें देना चाहिए। पितरों से श्रद्धापूर्वक मंगल की कामना करनी चाहिए।

सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गीता के सातवें अध्याय का पाठ करने का विधान भी है।

सर्वपितृ अमावस्या पर पीपल की सेवा और पूजा करने से पितृ होते है प्रसन्न। स्टील के लोटे में, दूध, पानी, काले तिल, शहद और जौ मिला लें और पीपल की जड़ में अर्पित कर दें। 
विज्ञापन


ॐ सर्व पितृ देवताभ्यो नमः मंत्र का जाप भी लगातार करते रहना चाहिए।







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें