फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमा एकादशी 2026: शुभ संयोग में रमा एकादशी कल, इन सरल उपायों से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

Wed, 04 Nov 2026 03:20 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। गुरुवार का संयोग होने से इसका महत्व और बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और कुछ सरल उपाय करने से विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है
विज्ञापन
रमा एकादशी व्रत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rama Ekadashi 2026: भगवान विष्णु को समर्पित रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर 2026, गुरुवार को रखा जा रहा है। पंचांग के अनुसार, जब एकादशी तिथि पर गुरुवार का संयोग बनता है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। चूंकि रमा एकादशी का व्रत दीपावली के दौरान रखा जाता है, इसलिए इसका विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ सरल उपाय करना भी शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इन उपायों से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं रमा एकादशी के दिन किए जाने वाले इन खास उपायों के बारे में।

विज्ञापन
Trending Videos

रमा एकादशी 2026 - फोटो : freepik
  • रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें पीले फलों का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य मजबूत होता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
  • रमा एकादशी के दिन पीले वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की राह बनती है।

रमा एकादशी 2026 - फोटो : adobe stock
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पांच प्रकार के फल अर्पित करें। इसके बाद श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
  • रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विष्णु चालीसा का पाठ करें। साथ ही अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान दें। ऐसा करना पुण्यदायी माना जाता है।
विज्ञापन

रमा एकादशी 2026 - फोटो : adobe stock
पूजा के लिए मिलेंगे खास मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त

11:42 − 12:26

05 नवंबर 2026, गुरुवार के दिन का चौघड़िया
शुभ- 06:38 - 08:00
रोग - 08:00 - 09:21
उद्वेग-  09:21 - 10:42
चर- 10:42 - 12:03
लाभ- 12:03 - 13:24
अमृत -13:24 - 14:46
काल -14:46 - 16:07
शुभ- 16:07 - 17:28

05 नवंबर 2026, गुरुवार की रात का चौघड़िया 
अमृत- 17:28 - 19:07
चर - 19:07 - 20:46
रोग - 20:46 - 22:25
काल - 22:25 - 00:04, 6 नवंबर
लाभ - 00:04 - 01:42, 6 नवंबर
उद्वेग-01:42 - 03:21, 6 नवंबर
शुभ- 03:21 - 05:00, 6 नवंबर
अमृत- 05:00 - 06:39, 6 नवंबर
 

धनतेरस पर कौन-कौन से ज्योतिषीय उपाय होते हैं कारगर, जिससे बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

क्या है धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय? यहां जानें सही मुहूर्त

रमा एकादशी का व्रत करने से धन- धान्य की कमी होती है दूर, जानिए व्रत की पूजाविधि, पुण्यफल और कथा

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें