फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2023: आज रामनवमी पर बना दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Thu, 30 Mar 2023 09:55 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Navami 2023 Puja: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। - रामनवमी पर भगवान राम की पूजा के लिए 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 11 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
Ram Navmi 2023: रामनवमी पर भगवान राम की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 11 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ram Navami 2023: आज राम नवमी है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। रामनवमी के पर्व को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। जिसकी वजह से हर वर्ष चैत्र माह की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। 
विज्ञापन


इस वर्ष रामनवमी के त्योहार पर कई तरह के दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार रामनवमी के दिन गुरु-पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे 4 प्रमुख शुभ संयोग बन रहा है। वहीं अगर ग्रहों की बात करते तो गुरु मीन राशि, शनि कुंभ राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। रामनवमी पर इस तरह के शुभ संयोग में भगवान राम का जन्मोत्सव मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए विस्तार से जानते हैं रामनवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।

रामनवमी शुभ मुहूर्त 2023 ( Ram Navami Puja Shubh Muhurat)


चैत्र शुक्ल नवमी तिथि आरंभ- चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, बुधवार,29 मार्च को रात के 9 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगी जाएगी। यह नवमी तिथि 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रामनवमी का त्योहार, गुरुवार 30 मार्च को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त- रामनवमी पर भगवान राम की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 11 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर लाभ-उन्नति के शुभ मुहूर्त की बात करें तो दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक किया जा सकता है। 

रामनवमी शुभ योग 2023 

इस वर्ष रामनवमी के पर्व पर एक साथ कई तरह का दुर्लभ संयोग बन रहा है। राम नवमी पर अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। इसके अलावा रामनवमी गुरुवार के दिन पड़ने से इसका महत्व काफी और भी बढ़ गया है।

गुरु पुष्य योग- 30 मार्च को रात 10 बजकर 59 से 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक 
अमृत सिद्धि योग- 30 मार्च रात 10 बजकर 59 से 31 मार्च को सुबह 06 बजकर तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 30 मार्च को रात 10 बजकर 59 से 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक
रवि योग- सुबह 6 बजकर 14 मिनट से 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 से 12:46 तक
चर योग मुहूर्त-01:28 से 02:58 तक
लाभ-अमृत मुहूर्त-02: 58 से 05: 57 तक

रामनवमी 2023 पूजा विधि (Ram Navami 2023 Puja Vidhi)

- सुबह जल्दी उठ कर दैनिक क्रिया करते हुए स्नान करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
विज्ञापन

- पूजा का संकल्प लेते हुए दिनभर राम-सीता का जाप करते रहें।
- शुभ मुहूर्त में भगवान राम की मूर्ति या प्रतिमा को प्रणाम करते हुए उन्हें केसर से युक्त दुध से अभिषेक करें।
- फिर इसके बाद भगवान राम को फूल, माला,अक्षत, चंदन और मिष्ठान अर्पित करें। 
-  रामचरितमानस, रामायण, रामरक्षास्तोत्र, बजरंग बाण और हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
- अंत में भगवान राम की आरती करते हुए भगवान राम, माता सीता और हनुमानजी से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

मंत्र जाप
ॐ श्री रामाय नमः॥
श्री राम जय राम जय जय राम॥
ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि,तन्नो राम प्रचोदयात्॥

Ram Navami 2023: श्रीराम के इन आदर्शों को अपनाएं, सफल हो सकता है जीवन

Ram Navami 2023: चैत्र नवरात्रि से है भगवान राम का नाता, जानिए श्रीराम की आराधना का महत्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें