रक्षाबंधन 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि को भद्रा रहित काल में मनाए जाने की परंपरा होती है। इस वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 09 अगस्त को मनाया जाएगा।
पंचांग की गणना के मुताबिक 09 अगस्त 2025 को सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त होगा। इस मुहूर्त में राखी बांधना सबसे अच्छा होगा।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक
रक्षाबंधन 2025 और राशि अनुसार उपाय
मेष राशि
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधें। भाई को इस दिन गुड़ के कुछ टुकड़े खिलाएं इससे आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।
वृषभ राशि
भाई की सुख-समृद्धि और आर्थिक प्रगति के लिए रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर चांदी के तार वाली सफेद राखी बांधे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग की राखी का प्रयोग करना चाहिए। इससे साथ हरी मूंग का दान करना चाहिए। इस उपाय से भाई की बुद्धि तेज होगी।
कर्क राशि
रक्षाबंधन पर चांदी की राखी या सफेद रंग की राखी बांधे। साथ ही भाई को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।
सिंह राशि
रक्षाबंधन के दिन सुनहरे रंग की राखी या फिर केसरिया रंग की राखी बांधे। इससे भाई का समाज में सम्मान, आत्मबल और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
मन की एकाग्रता के लिए रक्षाबंधन क दिन हरे या फिर हल्के पीले रंग की राखी बांधे।
तुला राशि
भाई-बहन के रिश्तों में मजबूत के लिए रक्षाबंधन के दिन तुला राशि के जातकों को गुलाबी या तिल्वर रंग की राखी बांधे।
वृश्चिक राशि
भाई के साहस और पराक्रम में वृद्धि के लिए भाई को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।
धनु राशि
भाग्य में वृद्धि के लिए और करियर में अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए पीले रंग की राखी बांधे। इससे अच्छा लाभ होगा।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए नीले रंग की राखी बांधना बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन भाई को तिल से बनी मिठाई खिलाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के भाई की कलाई में नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इससे भाई के सौभाग्य में वृद्धि होगी और लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन राशि
रक्षाबंधन के दिन भाइयों को पीले, हल्दी वाले धागे की राखी बांधनी चाहिए।