Purnima Dates 2026 List In Hindi: हिंदू परंपरा में पूर्णिमा तिथि को बहुत शुभ और पावन दिन माना जाता है। आमतौर पर एक वर्ष में 12 पूर्णिमाएं आती हैं, लेकिन वर्ष 2026 में अधिक मास पड़ने के कारण 13 पूर्णिमाओं का दुर्लभ योग बन रहा है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था और इस दिन चंद्रमा सम्पूर्ण कलाओं से युक्त होता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। चंद्रमा को अर्घ्य देने से रोग-दोष दूर होने का विश्वास है। यह भी कहा जाता है कि पूर्णिमा के अवसर पर किसी नदी में स्नान करने से व्यक्ति के पाप क्षीण हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में कब-कब पूर्णिमा तिथि पड़ेगी और किस दिन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा।