फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Jayanti 2019 : जानें शनि के किस महामंत्र से पूरी होगी आपकी मन्नतें और दूर होगा दुर्भाग्य

Sat, 25 May 2019 09:09 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
यदि आप इन दिनों शनि की ढैय्या या फिर साढ़ेसाती की से पीड़ित चल रहे हैं और आपको मानसिक, शारीरिक और आर्थिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है, तो शनि जयंती आपके लिए एक शुभ अवसर है, जिस दिन आप शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करके उनकी कृपा पा सकते हैं। जीवन में घटने वाली तमाम घटनाओं के संकेत और ज्योतिषीय गणना से यदि आपको पता चलता है कि आप शनि से प्रभावित हैं तो आप शनि जयंती वाले दिन शनि की उपासना से जुड़ें मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
विज्ञापन


शनि कृपा दिलाने वाले मंत्रों को जानने के लिए...

शनि जयंती 2019
1.
शनि दोष के कारण जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने और शनि की कृपा से कार्यों में सफलता पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें — 

सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचार: प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।


शनि से जुड़े दोष दूर करने या फिर उनकी कृपा पाने के शनिदेव का यह मंत्र काफी प्रभावी है। इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से शनिदेव का प्रकोप शांत हो जाता है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)

शनि जयंती 2019
2.

शनिदोष दूर के लिए शनि जयंती के दिन नवग्रह वाले मंदिर में जाकर शनिदेव की साधना-आराधना करें। उन्हें श्रद्धाभाव से तेल, काला तिल और नीले रंग का फूल चढ़ाएं। साथ ही दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।  

शनि जयंती 2019
3.

कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:। 
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।। 


शनिदेव के दस नाम - कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद व पिप्पलाद के नाम का स्मरण करने मात्र से ही शनि दोषों से मुक्ति मिल जाती है। 

शनि जयंती 2019
4.

ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। 
छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम्।।


शनि की कृपा दिलाने वाला यह अत्यंत चमत्कारी मंत्र है। इस मंत्र की एक माला का जाप न सिर्फ शनि जयंती के दिन बल्कि प्रतिदिन करने पर विशेष लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

शनि जयंती 2019
5.
यदि आप शनि की महिमा का गान करने वाले बड़े मंत्रों का जाप नहीं कर सकते हैं तो आप शनि के इस छोटे और असरदार मंत्र का जाप करके उनकी कृपा पा सकते हैं। 

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:।।

शनिदेव के इस मंत्र का प्रतिदिन तीन माला जप करने से भी शनिदेव की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें