फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phulera Dooj 2024: मथुरा में इस दिन मनाया जाएगा फुलेरा दूज का पर्व, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sun, 10 Mar 2024 04:17 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज के दिन से ही मथुरा में होली की शुरुआत होती है। ऐसा कहा जाता है कि फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेलने की शुरुआत की थी। तभी से हर साल मथुरा में फुलेरा दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। 
विज्ञापन
फुलेरा दूज 2024 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Phulera Dooj 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सच्चे प्रेम के प्रतीक राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन उत्साह और जोश के साथ मथुरा में फूलों की होली खेली जाती है। मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन से ही मथुरा में होली की शुरुआत होती है। ऐसा कहा जाता है कि फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेलने की शुरुआत की थी। तभी से हर साल मथुरा में फुलेरा दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। फुलेरा दूज को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। इस दिन विवाह और अन्य मांगलिक कार्य करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल फुलेरा दूज कब है और क्यों मनाया जाता है यह पर्व...

विज्ञापन


Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि

फुलेरा दूज 2024
पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट से हो रही है। इसका समापन अगले दिन 12 मार्च 2024 को सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए फुलेरा दूज 12 मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण की पूजा का मुहूर्त- 12 मार्च को सुबह 09 बजकर 32 मिनट से दोपहर 02 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 25 मिनट से शाम 06 बजकर 50 मिनट तक

Braj Ki Holi 2024: कान्हा की नगरी में शुरू हुआ 40 दिन का रंगोत्सव, देखिए ब्रज की होली की पूरी लिस्ट 

फुलेरा दूज का महत्व
वैसे तो मथुरा में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन यदि कोई मथुरा नहीं जा पाता है तो उसे घर पर रहकर ही भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। साथ ही अपने इष्ट देव के साथ राधा-कृष्ण को अबीर-गुलाल अर्पित करना चाहिए। इस दिन रंगीन कपड़े का छोटा सा टुकड़ा श्रीकृष्ण की कमर पर बांध दिया जाता है, जो इस बात का संकेत है कि कृष्ण अब होली खेलने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें