फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Bhog List 2022: नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं अलग-अलग भोग,पूरी होंगी मनोकामनाएं

Tue, 27 Sep 2022 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
Navratri Bhog For 9 Days List: 26 सितंबर 2022 से देवी दुर्गा की साधना और आरधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुका है। जिसका समापना 05 अक्टूबर को विजयादशमी पर होगा। नवरात्रि पर्व के दौरान नौ दिनों तक देवी दु्र्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा और स्तुति की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है। जिसमें नौ दिनों तक व्रत रखते हुए मां दुर्गा की साधना की जाती है। नौ दिनों तक माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। हर माता का श्रृंगार और भोग अलग-अलग होता है। मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों तक मां को उनका प्रिय भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं मां के सभी 9 स्वरूपों को किस दिन कौन-सा भोग अर्पित करना शुभ और फलदायी रहने वाला होगा।

Navratri Ghatasthapana Muhurat 2022: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बना शुभ संयोग, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर घर पर कैसे करें पूजा? जानिए पूजा विधि, तिथि, मुहूर्त और पूजा सामग्री
विज्ञापन

2 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां शैलपुत्री
नवरात्रि के प्रतिपदा तिथि पर मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-आराधना करने की धार्मिक मान्यता है। मां शैलपुत्री हिमालय राज की पुत्री हैं इस कारण से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। माता शैलपुत्री को सफेद रंग बेहद प्रिय है। इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाना शुभ माना गया है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां ब्रह्मचारिणी
दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी की आराधना का दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि यह भोग लगाने से मां ब्रह्मचारिणी दीर्घायु होने का वरदान देती हैं।

4 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। इस दिन मां को दूध से बनी मिठाइयां,खीर आदि का भोग लगाएं। इससे धन-वैभव व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

5 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां कूष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है और माता को मालपुए का भोग लगाया जाता है। इससे मां के भक्तों के बुद्धि का विकास होता है और मनोबल में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

6 of 10
मां स्कंदमाता - फोटो : amar ujala
मां स्कंदमाता
पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है और माता को केले का भोग चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि माता को केले का भोग लगाने से सभी शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

7 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां कात्यायनी
नवरात्रि के छठें दिन देवी कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है और माता कात्यायनी को भोग के रूप में लौकी का हलवा,मीठा पान और शहद अर्पित करें।

8 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां कालरात्रि
सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन देवी कालरात्रि को गुड़ से निर्मित चीजों का भोग लगाना चाहिए। माता कालरात्रि शत्रुओं का नाश करने वाली होती हैं। 

9 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां महागौरी
सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-उपासना करते हैं। माता महागौरी को नारियल का भोग बेहद प्रिय है, इसीलिए नवरात्रि के आठवें दिन  भोग के रूप में नारियल चढ़ाएं और मनोवांछित फल की प्राप्ति करें।  
विज्ञापन

10 of 10
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके मनपसंद नौ भोग - फोटो : अमर उजाला
मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि का नौवां दिन माता सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन बने हलवा-पूड़ी और खीर का भोग लगा कर कन्या पूजन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें